ट्रंप की टैरिफ धमकी... बोले- अमेरिका में बिकने वाले विमानों पर कनाडा से वसूला जाएगा 50 प्रतिशत शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अमेरिका में बिकने वाले उसके विमानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार युद्ध के तहत ताजा घटनाक्रम है और ट्रंप एवं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बढ़ते टकराव को दर्शाता है। इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर धमकी दी थी कि यदि कनाडा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा सकते हैं। हालांकि ट्रंप की इस धमकी के साथ यह नहीं बताया गया था कि वह आयात कर कब लगाएंगे क्योंकि कनाडा पहले ही एक समझौता कर चुका था। 

ट्रंप ने ताजा धमकी देते हुए कहा कि वह जॉर्जिया स्थित 'गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस' के जेट विमानों का प्रमाणन करने से कनाडा द्वारा इनकार किए जाने के जवाब में कार्रवाई कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति कहा कि इसके जवाब में अमेरिका 'बॉम्बार्डियर' समेत सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द करेगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, ''अगर किसी भी कारण से यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई तो मैं अमेरिका में बिकने वाले किसी भी और सभी विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत शुल्क वसूलूंगा।''

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म