बाराबंकी: लखनऊ अयोध्या राजमार्ग से इटहुवा तक जाने वाले मार्ग का हुआ उद्घाटन
रामसनेही घाट/बाराबंकी। शुक्रवार को रामसनेहीघाट क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से इटहुआ तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर 17.50 लाख की लागत से निर्मित खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन जिला पंचायत की सदस्य कुसुमलता वर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यह ग्राम पंचायत नगर पंचायत का हिस्सा बनने …
रामसनेही घाट/बाराबंकी। शुक्रवार को रामसनेहीघाट क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से इटहुआ तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर 17.50 लाख की लागत से निर्मित खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन जिला पंचायत की सदस्य कुसुमलता वर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यह ग्राम पंचायत नगर पंचायत का हिस्सा बनने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक सतीश चन्द्र शर्मा समेत क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत बनते ही शहरी क्षेत्रो में मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिजली, पानी आदि 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस मौके पर उपस्थिति उनके प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि इस सम्पर्क मार्ग के बन जाने से इटहुआ में रहने वाले हजारों लोगों का आवागमन सुरक्षित व सुगम होगा। उन्होंने कहा कि दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को प्रगति देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय मे क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क के साथ अन्य विकास कार्यो से अछूता नही रहेगा। इस अवसर पर बुधना निषाद, जय प्रकाश निषाद, कंधई लाल, अमर सिंह, सुन्दर लाल, ओम प्रकाश, राम नरेश, अजय वर्मा(पूर्व प्रधान), सुखराम प्रधान, राधेश्याम यादव, राम प्रकाश रावत सहित तमाम महिलाएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
