Bareilly : रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक सवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव चका निवासी इजहार अहमद वर्तमान में मयूर विहार, खजुरिया घाट थाना इज्जतनगर में रह रहा था। वह रविवार को दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक से शहर की ओर जा रहा था। 

इजहार अहमद जैसे ही इज्जत नगर बैरियर नंबर-2 के पास साप्ताहिक बाजार के नजदीक पहुंचा, पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इजहार अहमद को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार