India-US Trade Deal: ट्रेड डील पर भारत का पहला बयान, पियूष गोयल ने कहा- सबसे अच्छी डील, कृषि-डेयरी सेक्टर सुरक्षित
अमृत विचार : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बीच आज वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के हितों का ध्यान रखा है इस डील से युवाओं के लिए एक मौका देगा अवसरों का जानिए उनके द्वारा बताई गई बड़ी बातें
उन्होंने कहा कि गरीबों, मछुआरों, किसानों और युवाओं के लिए बड़े अवसर खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता पूरा किया है, जिसके लिए पूरा देश उनको बधाई दे रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा, मैं समझौते के बारे में संसद में बोलना चाहता था, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस द्वारा माहौल खराब किए जाने के कारण ऐसा नहीं कर सका।
भारत को अमेरिका के साथ अच्छा समझौता मिला क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध मजबूत हैं उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी का अमेरिकी व्यापार समझौते पर देश को गुमराह करने की कोशिश अफसोस की बात, उनका भारत की प्रगति से नहीं है कोई लेना-देना है, भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी के संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की रक्षा की है
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की हितों की रक्षा की गयी है और समझौते पर जल्द ही दोनों पक्ष साझा बयान जारी करेंगे। श्री गोयल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों देशों के अधिकारी समझौते के तकनीकी विवरण तय कर रहे हैं और जल्दी ही इस पर एक साझा बयान जारी किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश के हर क्षेत्र को अमेरिकी बाजार में अवसर मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के हितों का संरक्षण किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच सोमवार देर रात टेलीफोन वार्ता के बाद दोनों देशों में व्यापार वार्ता पर सहमति बनी।
ट्रम्प ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने पर सहमत हो गया है, और बदले में अमेरिका तत्काल प्रभाव से भारतीय उत्पादों पर जवाबी आयात शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। बदले में भारत "अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क और आयात बाधाओं को घटाकर शून्य" कर देगा।
उन्होंने बताया था कि भारत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य क्षेत्रों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद खरीदने के अलावा अमेरिका से आयात बढ़ायेगा। गोयल ने स्पष्ट किया कि 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद पांच साल में होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा दूसरे विपक्षी दलों के संसद में इस मुद्दे पर हंगामे के कारण स्थिति स्पष्ट करने के लिए इस संवाददाता सम्मेलन की जरूरत पड़ी तथा समझौते के बारे में विस्तृत विवरण बाद में दिये जायेंगे।
