बाराबंकी में पीएम-अजय प्रशिक्षण की शुरआत, समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहचाना लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अंतर्गत ग्रांट-इन-एड घटक में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को मां शारदा देवी महाविद्यालय नियामतगंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नीलम सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। 

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा अनुसूचित जाति वर्ग को शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की है। पीएम-अजय योजना इसी उद्देश्य से लागू की गई है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंच सकें। 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अभिलाषा त्रिपाठी ने कहा कि पीएम-अजय योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कौशल विकास के साथ स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

विभाग का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, संस्थान के प्रबंधक रविकांत गोस्वामी, चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह ‘मिंटू’, सहायक प्रबंधक विकास प्रियदर्शी, सहायक विकास अधिकारी अरविंद सोनिया, संतोष शुक्ला, जैनेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, लवकुश पांडेय, सूर्यवीर सिंह, शक्ति गोस्वामी, प्रशिक्षण पार्टनर अदीत वाजपेयी, सुशील कुमार यादव, साधू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :
बाराबंकी में दिन में छाया घना अंधेरा: बारिश और आकाशीय बिजली, जनजीवन पर असर

 

संबंधित समाचार