लखनऊ में अग्निवीर भर्ती... 13 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल, रिक्रूटिंग जोन उप्र और उत्तराखंड के तहत होगी रैली

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : रिक्रूटिंग जोन उप्र. और उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (मुख्यालय) लखनऊ अंतर्गत 13 जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली 6 से 20 फरवरी तक होगी। छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) की भर्ती रैली की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर में टेंट से लेकर अन्य इंतजाम अभ्यर्थियों के लिए किए जा रहे हैं।

रैली में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) लखनऊ के तहत 13 जिले औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के लगभग 13 हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख और समय पर 2 बजे (आधी रात) एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करना होगा।

18 को अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती, एक हजार अभ्यर्थी शॉटलिस्ट

रिक्रूटिंग जोन उप्र. एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर) लखनऊ के तहत सभी जिलों की 18 फरवरी को अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों से लगभग एक हजार शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्रक्रिया लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने जुलाई 2025 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है। अभ्यर्थी जारी किए गए एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख को सुबह 4 बजे एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें :
Transfer: यूपी पुलिस में तबादला, लखनऊ समेत इन जिलों के बदले IPS अफसर, मिली ये जिम्मेदारी

संबंधित समाचार