बदायूं: दीवार पर लगे तार से बंदर की मौत, पूर्व विधायक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे हाजी मुसर्रत अली उर्फ हाजी बिट्टन पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर स्थित कार्यालय की चाहरदीवारी पर लगे प्रतिबंधित तारों में फंसकर एक बंदर की मौत होने पर पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष व पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। हाजी बिट्टन वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं

शहर के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी विकेंद्र शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि सहसवान नगर के मोहल्ला शहबाजपुर स्थित पूर्व सिनेमा हॉल में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन का कार्यालय है। जिसकी चाहरदीवारी पर प्रतिबंधित ब्लेड वाले तार लगे हुए हैं। जिसमें कथित तौर पर अवैध रूप से करंट छोड़ा गया है।

6 फरवरी दोपहर लगभग चार बजे राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन के नगर अध्यक्ष गौरव मौर्य ने उन्हें सूचना दी कि तारों में फंसकर एक बंदर की मौत हो गई है। तारों में करंट आ रहा था। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पूर्व विधायक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विकेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के सख्त निर्देश के बाद भी प्रतिबंधित तारों को प्रयोग में लाया जा रहा है। पुलिस की अनदेखी की वजह से बेजुबानों की मौत हो रही हैं।

संबंधित समाचार