Bigg Boss 14: घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी सोनाली फोगाट, विवादों से रहा है गहरा नाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिसार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा की नेत्री सोनाली फोगाट कल से बिग बॉस हाउस के सीरियल में प्रवेश करेंगी। यह जानकारी उनके वकील राजेश राहड़ ने दी। अकसर विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली भाजपा नेता सोनाली फोगाट को बिग बॉस के घर में इस इंट्री के साथ ही दर्शकों को उनका नया …

हिसार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा की नेत्री सोनाली फोगाट कल से बिग बॉस हाउस के सीरियल में प्रवेश करेंगी। यह जानकारी उनके वकील राजेश राहड़ ने दी। अकसर विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली भाजपा नेता सोनाली फोगाट को बिग बॉस के घर में इस इंट्री के साथ ही दर्शकों को उनका नया रूप देखने को मिलेगा।

हाल के कुछ महीनों में सोनाली फोगाट अपनी एक्टिंग की वजह से कम और हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुलतान सिंह को थप्पड़ मारने के मामले में ज्यादा चर्चित रही हैं। इसके अलावा सोनाली फोगाट ने पिछले साल अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप लगाया था कि उन्होंने सोनाली के साथ मारपीट की थी और धमकी भी दी। गत विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सोनाली फोगाट चर्चा में रही। चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा में उन्होंने भारत माता की जय न बोलने वालों को पाकिस्तानी कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे विपक्ष की साजिश करार देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया।

सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूथान गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता खेती बाड़ी करते हैं। तीन बहन और एक भाई में से एक सोनाली की शादी हिसार के हरिता में रहते अपनी बहन के देवर संजय फोगाट से हुई थी। इकलौती बेटी को उन्होंने हॉस्टल में छोड़ा हुआ है। सोनाली का हिसार में घर है। यहां उनकी कई दुकानें हैं। ढंढूर गांव में भी कृषि जमीन है। 2016 में सोनाली के पति संजय की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त सोनाली मुंबई में थी।

सोनाली करीब एक दशक से भाजपा में सक्रिय हैं। इस वक्त पार्टी के महिला मोर्चे की नेशनल वर्किंग कमेटी की उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले सोनाली ने हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग भी किया है। फिर वह रूपहले पर्दे पर दिखने का ख्वाब लेकर मुंबई चली गई। बीते दिनों उन्होंने टीवी सीरियल अम्मा में नवाब शाह की पत्नी का रोल निभाया। सीमा पर चीन की हरकतों के बाद जब भारत सरकार ने टिक-टॉक सहित 59 चाइनीज एप पर बैन लगा दिया तो सोनाली ने कहा था कि इससे हमारे देश को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए मैंने भी टीक-टॉक छोड़ दिया है।

सरकार ने बैन लगाकर अच्छा किया है। हमें अपने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा और चाइनीज चीजों का बहिष्कार करना होगा। गत विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सोनाली फोगाट चर्चा में रही। उन्होंने आदमपुर सीट पर भाजपा की टिकट पर कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के मुकाबले चुनाव लड़ा, लेकिन 30 हजार से ज्यादा वोट से हार गई थीं।

संबंधित समाचार