ग्रेटर नोएडा : धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा बीटा दो थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को ऐच्छर क्षेत्र में सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गांव में कुछ लोग महिलाओं एवं पुरुषों को एकत्र कर विशेष धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए लालच दिया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीटा दो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि टैक्सी चालक सुरेश, उसकी पत्नी एवं साली तथा ऐच्छर निवासी चंद्रकरण द्वारा कुछ महिलाओं को एकत्र कर ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दी जा रही थी और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र शंकर लाल, निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान, वर्तमान पता सी-28, सिग्मा-2,तथा चंद किरण पुत्र गजे सिंह प्रजापति, निवासी ऐच्छर, के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन से जुड़े किसी भी अवैध कृत्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन जांच जारी है। 

संबंधित समाचार