Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार ने नौ को रौंदा, चार की मौत, पांच गंभीर
जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के निकट की घटना, देर शाम भंडारा से घर जाते समय हुआ हादसा
रायबरेली, अमृत विचार। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के निकट गंगा एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नौ लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो की सीएचसी जगतपुर में मौत हो गई। दो अन्य ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया। वहीं घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
4.png)
रविवार को चूली गांव में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना थी, जिसमें भंडारा का आयोजन किया गया था। वही कोडर गांव के रहने वाली आसमा पत्नी विदेश (18), हिमांशी पुत्री स्व. दल बहादुर (23), शालिनी पुत्री जंगबहादुर (22), रश्मि पुत्री रामरतन (14), रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना पुत्री जंग बहादुर (9), मीना पुत्री भगवानदीन (22), रेशमा पुत्री बृजेश कुमार (14) भंडारा से वापस पैदल लौट रही थी। तभी गांव के बगल बने गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने घर की ओर जाने लगी। इसी दौरान लालगंज की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सभी लोगों को लोगों को रौंद दिया। इससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस से सभी घायलों को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां पर सीएचसी के चिकित्सक ने देखते ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
4.png)
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही हिमांशी औरी शालिनी की मौत हो चुकी थी। साधना, रश्मि समेत अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आसमा और रश्मि की जिला अस्पताल में इलाज की दौरान मौत हो गई। घायल प्रिया पटेल को एम्स रेफर किया गया है। सूचना पर डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि अभी एक्सप्रेस वे पर वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। हादसे की सूचना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। डीएम ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
