09 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संपत्ति के मामले काफी अनुकूल रहेंगे। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। विलासिता के संसाधनों में धन खर्च हो सकता है।

वृष- आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। छोटे-मोटे खर्चों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नए अनुबंध करने पड़ सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जो नकारात्मक बातें करते हों।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक काम करना पड़ेगा। व्यवसायियों की आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। परिवार में आपसी तालेमल बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधों का तनाव दूर होगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कर्क- आज परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। धन खर्च करते समय कंजूसी न करें। मानसिक अशान्ति का अनुभव कर सकते हैं।

सिंह- आज आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। शेयर मार्केट से अपेक्षित धन लाभ प्राप्त होगा। आज जल्दी में सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या- आज पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर अत्यंत गंभीर रहेंगे। सम्मानित लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी परिजन के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। वाणी में तीखापन रहेगा।

तुला- आज आपको कोई अवार्ड मिल सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। पूर्व में लिए गए निर्णय आपको आज लाभ पहुंचायेंगे। छोटे स्तर पर किया गया व्यवसाय लाभप्रद होगा। दूसरों पर आपको निर्भर रहना पड़ेगा।

वृश्चिक- आज विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा परेशानी हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। लोग आपके सुझावों पर अमल करेंगे। धर्म-कर्म में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में आपको भारी छूट का लाभ मिल सकता है।

मकर- आज आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूर्ण कर लेंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिए आपको रणनीति बनानी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ- आज अपने विचारों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगे। व्यवसाय में धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। विचारों की अभिव्यक्ति में खुलेपन के कारण लोग आपका अपमान कर सकते हैं। घर में मेहमान आने की सम्भावना है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन- आज पुराने लोन को लेकर परेशानी हो सकती है। विरोधियों को कमजोर समझने की भूल न करें। विवादित मामलों पर चर्चा करने से बचें। लोग आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। आज अधिक क्रोध न करें।