08 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज आप कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंध अत्यंत मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक संपर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
वृष- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक काम संभालने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों के उलझने की संभावना बन रही है।
मिथुन- आज अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें। मित्रों को मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके संबंध और भी घनिष्ठ और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्वपूर्ण काम न छोड़ें।
कर्क- आज अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको काफी परेशान कर सकते हैं।
सिंह- आज दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कन्या- आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकते हैं। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला- आज पुराने रुके हुए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम सिद्ध होगा।
वृश्चिक- आज महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है।
धनु- आज आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके खर्चों में कमी आएगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। विवादित मामलों में विजय हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी।
मकर- आज रुचिपूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है।
कुंभ- आज बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर विचार कर सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। आपको सकारात्मक बने रहना चाहिए। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ाएं। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।
मीन- आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। किसी की गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आएगी इसीलिए बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं।
