10 फरवरी 2026ः आज का राशिफल
मेष- आज आप धर्म-कर्म में अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। किन्तु कई बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें तथा अच्छी संगत में रहें। अचल संपत्ति के विवाद शांत होंगे। कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृष- आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी। व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए।
मिथुन- आज बच्चों के ऊपर आप क्रोधित हो सकते हैं। आज प्रेमीजन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत अधिक अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन संतुष्ट रहेगा। परिजनों के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह - आज मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। रुके हुये बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है। अधिकारी आपके ऊपर कुछ अधिक निर्भर रहेंगे।
कन्या- आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे।
तुला- आज आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं।
वृश्चिक- आज अपनी जीवनशैली में परिवर्तन न करें। दिन का शुरुआती भाग आपके लिए अत्यन्त सुखद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
धनु- आज कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उसका परिणाम आपको तुरंत प्राप्त होगा। नए भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर- आज आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से आप संतुष्ट रहेंगे। रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनंद नहीं ले पायेंगे।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में कुछ अनियमितता हो सकती है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। प्रत्येक विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए। घर में आज अचानक मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं।
मीन- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। दोस्तों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है।
