पुलिस ने 26 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में, ये रही वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फूलपुर से सांसद केसरी देवी पटेल का आवास घेराव करने जा रहे 26 कांग्रेस कार्यकर्तााओं को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया। आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेत्तृत्व के आह्वान पर देशभर में भाजपा सांसद आवास …

प्रयागराज। तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फूलपुर से सांसद केसरी देवी पटेल का आवास घेराव करने जा रहे 26 कांग्रेस कार्यकर्तााओं को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।

आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेत्तृत्व के आह्वान पर देशभर में भाजपा सांसद आवास का घेराव कर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में प्रयागराज में कांग्रेस ने भी फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के आवास को घेरने की योजना तैयार की लेकिन प्रदर्शन के पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई थी।

पुलिस ने म्योहाल चौराहा स्थित सांसद आवास को छावनी में तब्दील कर दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सांसद आवास के करीब पहुँचकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग कर हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

संबंधित समाचार