किसानों का आंदोलन राजनीतिक अधिक: वीके सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तमिलनाडु। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का प्रदर्शन ‘राजनीतिक अधिक’ है। इसके साथ ही उन्होंने कृषकों का कल्याण सुनिश्चित करने की राजग सरकार की मंशा पर बल दिया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद से पूर्व संवाददाताओं से …

तमिलनाडु। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का प्रदर्शन ‘राजनीतिक अधिक’ है। इसके साथ ही उन्होंने कृषकों का कल्याण सुनिश्चित करने की राजग सरकार की मंशा पर बल दिया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि ”पिछले छह महीने में जो कुछ किया गया है, उनसे वास्तविक किसान बहुत खुश हैं।” उन्होंने यह कहते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं अन्य मुद्दों से जुड़े डर को दूर करने का प्रयास किया कि एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी, साथ ही ठेके पर खेती से किसानों का ही फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ”जहां तक किसान मुद्दे की बात है तो ढेरों गलत धारणाएं फैलायी जा रही हैं। पूरे भारत में ज्यादातर किसान खुश हैं, पिछले छह महीने में जो कुछ किया गया है, उनसे असली किसान बहुत खुश हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि फायदा किसानों तक पहुंचे।

संबंधित समाचार