लखनऊ प्रीमियर लीग  का आगाज, 19 फरवरी को 160 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 7 मार्च से शुरू होगी लीग 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 7 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 लीग के लिए 19 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी और टीमों का अंतिम गठन किया जाएगा। बुधवार को यूपी बैडमिंटन अकादमी में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) और लीग की सभी फ्रेंचाइजियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीग की तैयारियों, टीम संयोजन और नीलामी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सीएएल के सचिव केएम खान ने बताया कि लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशों के तहत किया जाएगा और यूपीसीए की गाइडलाइंस में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक में नए सिरे से लीग में भाग ले रही टीमों के गठन का निर्णय लिया जाएगा। 

मालूम हो कि बीती 31 मई को आयोजित एलपीएल ऑक्शन में 160 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए थे। इन खिलाड़ियों की अब दोबारा नीलामी की जाएगी, जिससे टीमों को अपने स्क्वॉड को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। लीग के सफल आयोजन को लेकर आयोजक पूरी तरह तैयार हैं। आने वाले दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों में भी एलपीएल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 
वैज्ञानिक फैक्ट: प्राकृतिक इंजीनियरिंग का अद्भुत चमत्कार

संबंधित समाचार