बरेली: सर्दी के साथ बढ़ी अंडों की मांग
अमृत विचार, बरेली। ठंड का प्रकोप शुरू होते ही अंडों की बिक्री में उछाल आ गया है। अंडों के थोक विक्रेताओं के मुताबिक बिक्री दोगुनी हो गई है। साथ ही इसके दामों में 20 फीसदी तक उछाल भी आया है। अभी कुछ दिन पहले ही पांच से आठ रुपये में बिकने वाला कच्चा अंडा अब …
अमृत विचार, बरेली। ठंड का प्रकोप शुरू होते ही अंडों की बिक्री में उछाल आ गया है। अंडों के थोक विक्रेताओं के मुताबिक बिक्री दोगुनी हो गई है। साथ ही इसके दामों में 20 फीसदी तक उछाल भी आया है। अभी कुछ दिन पहले ही पांच से आठ रुपये में बिकने वाला कच्चा अंडा अब 10-12 रुपये में और उबला अंडा 15 रुपये तक बिक रहा है। विक्रेताओं का कहना है कि जितनी ठंड होगी अंडा उतना ही अधिक बिकेगा।
पिछले तीन चार दिनों से ठंड क्या बढ़ी अंडे की बिक्री काफी बढ़ गई है। हर 20-25 कदम पर अंडे की दुकान नजर आने लगी है। ठंड भगाने व गर्माहट पहुंचाने में अंडे भी भूमिका निभा रहा हैं। अंडे के कई व्यंजन जैसे आमलेट, एग रोल, अंडा करी आदि ठंड के इस मौसम में लोगों को खूब भा रहे हैं।
अब तो होटलों में भी अंडे की मांग बढ़ चली है और ग्राहक गर्माहट के लिए अंडे का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ अब गृहणियां भी अंडे की फरमाइश करने लगी हैं। एक तो बनाने में कम झंझट और ऊपर से समय की बचत। स्वाद भी लाजवाब। इस ठंड में तो बच्चे भी अंडे की फरमाईश करने लगे हैं और मजे से खा भी रहे हैं। मौसम के अनुकूल अंडे में जब इतने गुण विद्यमान हैं और मांग बढ़ चली है तो इसके कीमत में उछाल तो लाजिमी ही है। अंडा विक्रेता मसरूर कहते है कि जब से ठंड बढ़ी है तब से अंडे की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। पहले जहां मुश्किल से एक कार्टून बिकता था अब कई कार्टून आसानी से बिक जाता है।
इनका कहना है:-
पिछले दिनों से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ऐसे में अंडों की बिक्री बढ़ना लाजमी है। दुकान पर अंडों की दोगुनी बिक्री हो गई है, इसके साथ ही इसके दामों में भी 20 फीसदी तक उछाल आया है।
मसरूर, बाबू एग कार्नर कारोबारी
ठंड का असर सीधे अंडे की बिक्री पर पड़ता है, जितनी ठंड बढ़ेगी इसकी इतनी ही मांग भी बढ़ेगी। इस समय सबसे अधिक पंजाब से अंडा आ रहा है, जिसकी सबसे अधिक मांग है।
पप्पू, अंडा कारोबारी
