सुलतानपुर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, पुलिस कथित पत्नी को लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थानाक्षेत्र स्थित मीरापुर गांव में शनिवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राम तेज के रूप में हुई है। उनका शव घर के पीछे बाउंड्रीवॉल के पास खून से लथपथ मिला। इस हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुड़वार थानाक्षेत्र स्थित मीरापुर गांव निवासी राम तेज अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। 

ग्रामीणों के अनुसार उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने घर के पीछे खून फैला देखा, जिसके बाद राम तेज का शव बरामद हुआ। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने शव के पास से एक ईंट और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। आशंका है कि इन्हीं हथियारों से बुजुर्ग पर हमला किया गया। 

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और क्या कोई पारिवारिक विवाद था। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीआरवी को सूचना मिली थी कि 65 वर्षीय राम तेज कोरी आज घर से बाहर नहीं निकले हैं और दरवाजा अंदर से बंद है।

पीआरवी टीम ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया, जहां राम तेज कोरी मृत अवस्था में पाए गए। उन्होंने बताया कि राम तेज कोरी ने पिछले साल एक 45 वर्षीय महिला को अपनी पत्नी के रूप में रखा था, जो सड़कों पर घूमती रहती थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार