15 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें। संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने व्यवहार में काफी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में नए व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा।

वृष- आज मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपके सिद्धांतों की प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों को हल करने के लिए उत्तम समय है।

मिथुन- आज ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो आपको गलत सलाह देते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर बहसबाजी से दूरी बनाकर रखें। आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। संतुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क- आज शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिए। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं।

सिंह- आज जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिए अत्यधिक अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या- आज यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनंद उठाएंगे। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आप अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

तुला- आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ परेशानी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक- आज सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल है। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। संतान के व्यवहार से आनंदित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शांति का वातावरण रहेगा।

धनु- आज भूमि-संपत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें। आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी हो सकती है।

मकर- आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर होंगे। विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

कुंभ- आज तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। गृह उद्योगों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे।

मीन- आज बड़े भाइयों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम संबंधों का आनंद उठाएंगे। नई परियोजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में आपके विचारों के अनुसार वातावरण रहेगा। 

संबंधित समाचार