Bareilly: मकान में लगी आग, सिलेंडर फटा-लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम कर्मचारी के मकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग चपेट में आकर नगदी और जेवरात समेत करीब 6 लाख रुपये का सामान जल के राख हो गया। मकान में रखा सिलेंडर फटने से हुए धमाके से क्षेत्र में अपरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

थाना कोतवाली क्षेत्र की चौपुला बगिया गली नंबर-1 निवासी राजेश कुमार नगर निगम के कर्मचारी हैं। शुक्रवार की रात उनके घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय परिवारजन घर के अंदर ही थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

इस भीषण आग से घर में रखा लगभग 75 हजार रुपये नकद, करीब 4 लाख रुपये के जेवरात तथा लगभग 1 लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। राजेश की पत्नी पूनम चौधरी ने बताया कि आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की जताई जा रही है।

संबंधित समाचार