रायबरेली: युवक पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सेमरी लालगंज मार्ग पर गांव के पास युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी । पोस्ट आफिस व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बीच हुई। इस घटना में युवक के तीन गोली कमर व एक सीने के पास लगी। बताया जा रहा है कि युवक पंकज तिवारी 38 वर्ष …

रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सेमरी लालगंज मार्ग पर गांव के पास युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी । पोस्ट आफिस व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बीच हुई। इस घटना में युवक के तीन गोली कमर व एक सीने के पास लगी। बताया जा रहा है कि युवक पंकज तिवारी 38 वर्ष पुत्र राजमोहन तिवारी रमुवापुर गांव का रहने वाला है।

वर्तमान में वह सेमरी चौराहा में मकान बनाकर रहता है । घटना के समय वह लालगंज से दुकान का सामान लेकर वापस आ रहा था । तभी निहस्था गांव के पास अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया । पंकज बाइक छोड़कर चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागा । लेकिन हमलावर उसके ऊपर फायर करते रहे । पीड़ित को आनन फानन सीएचसी लालगंज भेजा गया। जहाँ से गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया घटना का कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। इस बाबत सीओ से सम्पर्क का प्रयास किया गया किंतु फोन नही उठा।

संबंधित समाचार