बाराबंकी: विधायक ने किया रैन बसेरे का उद्घाटन
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्रीय विधायक ने रैन बसेरा का उद्घाटन किया। रामनगर विकासखंड के ग्राम बरुआ नरेंद्रपुर कुंभरवा स्थित दाता साईं मंदिर के प्रांगण में विधायक शरद अवस्थी ने विधायक निधि से एक रैन बसेरे का उद्घाटन किया। विधायक शरद अवस्थी ने कहा की दाता साईं के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं …
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्रीय विधायक ने रैन बसेरा का उद्घाटन किया। रामनगर विकासखंड के ग्राम बरुआ नरेंद्रपुर कुंभरवा स्थित दाता साईं मंदिर के प्रांगण में विधायक शरद अवस्थी ने विधायक निधि से एक रैन बसेरे का उद्घाटन किया।
विधायक शरद अवस्थी ने कहा की दाता साईं के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को रैन बसेरे से काफी फायदा होगा। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने में सुविधा होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामनगर नगर पंचायत चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, सभासद संत कुमार उपाध्याय, सुरेश शास्त्री तथा कमलेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
