बरेली: बरेली कॉलेज में दो प्रेमी युगल पकड़े, चीफ प्रॉक्टर ने डंडों से पीटा
अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को दो प्रेमी युगलों को चीफ प्रॉक्टर ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। चारों लड़के-लड़कियों को चीफ प्रॉक्टर अपने दफ्तर के बाहर मैदान में लेकर गईं। वहां चारों युवक-युवतियों को जमकर फटकार लगाई। गुस्से में आकर चीफ प्रॉक्टर ने उनकी डंडे से भी पिटाई कर दी और …
अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को दो प्रेमी युगलों को चीफ प्रॉक्टर ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। चारों लड़के-लड़कियों को चीफ प्रॉक्टर अपने दफ्तर के बाहर मैदान में लेकर गईं। वहां चारों युवक-युवतियों को जमकर फटकार लगाई। गुस्से में आकर चीफ प्रॉक्टर ने उनकी डंडे से भी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले करने की धमकी दी तो सभी माफी मांगने लगे। जब प्रेमी युगलों से परिजनों से बात कराने के लिए कहा तो वे टाल-मटोल करने लगे। बाद में सभी को माफीनामा लेकर हिदायत देकर भगा दिया गया। बरेली कॉलेज में तीन दिन पहले टॉयलेट में एक छात्रा को बाहरी छात्र के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था।
चीफ प्रॉक्टर सोमवार को कॉलेज में राउंड ले रही थीं। इसी दौरान उन्हें कॉलेज परिसर में एक प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में दिखा। इसी दौरान एक अन्य जोड़ा भी चीफ प्रॉक्टर को देखते ही वहां से भागने लगा। उन्हें भी दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इसके बाद उन्हें चीफ प्रॉक्टर अपने दफ्तर के पास लेकर गईं। पूछताछ में पहले तो दोनों अपना परिचय गलत देते रहे। जब उन पर सख्ती की गई तो एक लड़की ने बताया कि वह बारादरी क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली है। उसका साथी भी पास के मोहल्ले का रहने वाला है। वह बरेली कॉलेज से बीए की छात्रा रह चुकी है लेकिन उसका साथी पढ़ाई नहीं कर रहा है।
जब उससे कॉलेज में आने की वजह पूछी तो बताया कि वह तो बीकॉम की फीस पता करने आए थे जबकि मौजूदा समय में बीकॉम के प्रवेश ही नहीं हो रहे हैं। इसके बाद वह बहाने बनाने लगी। जब मां से बात कराने के लिए कहा तो लड़की ने कहा कि उसकी मां अस्पताल गई हैं।
घर पर कोई नहीं है। जब दूसरे युगल से पूछा गया तो पता चला कि युवती बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है और बरेली कॉलेज की छात्रा है। उसका साथी कर्मचारी नगर का रहने वाला है और वह 12वीं की पढ़ाई के साथ निजी काम भी करता है। जब चीफ प्रॉक्टर ने प्रेमी की पिटाई की तो छात्रा रोने लगी और जब छात्रा को पीटा तो युवक उसे बचाने दौड़ पड़ा। वह चीफ प्रॉक्टर से गुस्से में बोला, इसे मत मारो। उसने बोला कि उनकी शादी तय हो गई है लेकिन उनके मां-बाप ने मिलने से मना किया है। जब पुलिस बुलाने की बात कही तो दोनों माफी मांगने लगे।
