Uttrakhand: किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में की वायरल, दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने के आरोप में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते रविवार को बजरंग दल के लगभग 50-60 व्यक्ति कोतवाली आए और बताया कि दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दी गई है। 

इस दौरान परिजनों के साथ आई नाबालिग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल नामजद युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक निवासी ग्राम गंगूवाला, जसपुर और जीशान अली निवासी नारायणपुर जसपुर बताया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम व 67(बी) आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई, उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती व अमित राणा शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार