Uttrakhand: बादलों के साथ छाई धुंध ने बढ़ाई नैनीताल में ठंड, कुछ दिन यही स्थिति रहने का अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। पिछले चार दिन से सरोवर नगरी में दिन के समय बादलों के साथ धुंध का छाना गुरुवार को भी जारी रहा। जिस कारण ठंड का एहसास दिन में होने लगा। अलबत्ता तापमान सामान्य बना रहा।पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका वर्षा और बर्फबारी से कोई संगम नहीं और बादलों के साथ नजर झलक दिखला रहा है।

धुंध छाने का क्रम स्थानीय मौसम के कारण बना हुआ है। आज भी सुबह से शाम तक बादल और धुंध नगर को आगोश में लिए रहे और शाम ढलने के साथ विदा हो गए। नगर में सुबह शाम की ठंड बनी हुई है। जिस कारण आग और हीटर की आंच मजबूरी बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा।

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता में बढ़ोतरी हुई है , जो अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

संबंधित समाचार