25 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज कार्यक्षेत्र में टीमवर्क दिखाना पड़ेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ सकती है। आप कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।
मिथुन - आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपकी दिनचर्या काफी बोरियत भरी हो सकती है।
कर्क- आज व्यवसाय में आय अपेक्षाकृत कम हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा से परेशानी होगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं को बच्चों पर न थोपें।
सिंह- आज जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है।
कन्या- आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रियल एस्टेट सम्बंधी डील से आपको लाभ होगा।
तुला- आज पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।
वृश्चिक- आज अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। नौकरीपेशा लोग जॉब के साथ किसी व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं।
धनु- आज दिन का प्रारम्भिक भाग तनावयुक्त रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद कोई रुका हुआ काम बन सकता है।
मकर- आज दांपत्य संबंधों में पारदर्शिता रखें। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है। विदेश यात्रा में समस्या होगी।
कुंभ- आज नए उद्यमों की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे।
मीन- आज शेयर मार्केट में बड़ा धन लाभ होगा। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ायेंगे।
