UP: मजबूत तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगा परिवर्तन दल, गठबंधन पर जल्द फैसला-डीपी यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी रणनीति और तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवर्तन दल कुछ गिने-चुने नहीं बल्कि सैकड़ों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगा।

गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी विभिन्न स्तरों पर बातचीत चल रही है। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी कि चुनाव गठबंधन में लड़ा जाए या अकेले। उन्होंने यह भी कहा कि जो दल देश और समाज के प्रति ईमानदार भावना से काम करेगा, पार्टी उसी के साथ आगे बढ़ेगी।

शनिवार को जनपद संभल के धनारी में आयोजित सम्मेलन में डीपी यादव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि आगामी चुनावों में राष्ट्रीय परिर्वतन दल मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह अभी से खुद को तैयार करें। किसानों,मजदूरों व नोजवानों के हक की लड़ाई लडने के साथ ही सामाज में एकता व समानता का माहौल बनाने का काम करें। डीपी यादव ने कहा कि समाज को जाति और वर्ग के नाम पर बांटना देश की संस्कृति के खिलाफ है। 

गैर-बराबरी पैदा करना और समाजों को आपस में लड़ाने की राजनीति भारत की परंपरा नहीं रही है। राष्ट्रीय परिवर्तन दल का लक्ष्य किसान और मजदूरों की स्थिति में सुधार, युवाओं को रोजगार, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भेदभाव की राजनीति को समाप्त कर एक समतामूलक समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को आज अच्छे, ईमानदार और मेहनती नेतृत्व की आवश्यकता है। विशेष रूप से गंगा के किनारे का क्षेत्र गरीबी, अभाव और अशिक्षा से जूझ रहा है। इस क्षेत्र को जन-जागरण अभियान के जरिए मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य पार्टी करेगी। 

खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर डीपी यादव ने कहा कि वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे, जहां से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और जनता की इच्छा होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के साथ रहकर राजनीति की है और आगे भी जनता की भावना के अनुसार ही निर्णय लेंगे। वह कभी भी राजनीति से अलग नहीं रहे हैं। क्षेत्र में आज भी उनके समर्थक ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक नए जन-जागरण अभियान के माध्यम से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए और इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय परिवर्तन दल एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। 

डीपी यादव ने कहा कि संभल को जिला बनाए जाने में उनकी अहम भूमिका रही है।  यह मांग उन्होंने सबसे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती के सामने रखी थी। उनका कहना है कि संभल को बहुत पहले जिला बन जाना चाहिए था और यहां रोजगार के पर्याप्त साधन विकसित होने चाहिए थे। आज भी क्षेत्र में कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं है, जिसके कारण ग्रामीण इलाकों के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। इस दौरान अहीर रेजिमेंट की लड़ाई लड रहे गगन यादव ने भी अपने संबोधन से युवाओं में उत्साह का संचार किया। इसके अलावा सतवीर यादव,रामप्रसाद प्रधान,सीताराम यादव,तुलाराम प्रधान आदि ने भी विचार रखे। संचालन अशफाक भारती ने किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात