ईरान-इजरायल युद्ध : आईडीएफ ने तेहरान के औद्योगिक क्षेत्र और हवाई अड्डे पर हमले से पहले दी चेतावनी, खाली कर दें इलाका
तेल अवीव। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने योजनाबद्ध हवाई हमलों से पहले तेहरान के एक औद्योगिक क्षेत्र और करज के एक हवाई अड्डे पर ईरानियों के लिए 'अति आवश्यक चेतावनी' जारी की है।
आईडीएफ के फारसी भाषा के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल (रिजर्व) कमल पेनहासी ने एक बयान में कहा है, "तेहरान के हकीमीये औद्योगिक क्षेत्र और करज के पयाम हवाई अड्डे पर मौजूद सभी व्यक्तियों के लिए अति आवश्यक चेतावनी। आने वाले घंटों में आईडीएफ इस क्षेत्र में काम करेगी, जैसा कि उसने हाल के दिनों में तेहरान भर में किया है, ताकि ईरानी शासन के सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया जा सके।" उन्होंने आगे कहा, "आपकी सुरक्षा और भलाई के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि मानचित्र के अनुसार चिह्नित क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें।"
