यूपीएससी परीक्षा में 16वां स्थान पाने वाली बिहार की बेटी मोनिका: कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए काम करना चाहती है 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

औरंगाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में पूरे भारत में 16वां स्थान प्राप्त करने वाली बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने इस सफलता को अपने माता-पिता और परिवार को समर्पित किया और कहा कि वह भविष्य में कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए काम करना चाहती है। मोनिका औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येन्द्र नगर निवासी सहायक अभियंता बी. के. श्रीवास्तव एवं भारती श्रीवास्तव की बेटी है और नवबिहार टाइम्स अखबार के संपादक कमल किशोर की भगिनी है।

 मोनिका के नाना स्मृतिशेष लाला शम्भूनाथ और दादा स्मृतिशेष उमेशचंद्र श्रीवास्तव दोनों प्राचार्य और शिक्षाविद् थे। वहीं नानी स्मृतिशेष अरुणलता सिन्हा एवं दादी स्मृतिशेष श्याम कुमारी देवी समाजसेविका थीं। मोनिका की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई । 

उन्होंने इस सफलता से पहले आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की थी। और वर्ष 2022 में बीपीएससी में छठां स्थान हासिल किया था। वर्ष 2024 में यूपीएससी परीक्षा में पहले प्रयास में उन्हें 455 रैंक मिला था और वर्तमान में वह भारतीय रेलवे सेवा के अंतर्गत ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें :
UPSC Result : यूपीएससी ने घोषित किया सिविल सर्विस का रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर 

संबंधित समाचार