बरेली: मुरादाबाद की युवती से सिपाही ने बरेली में किया दुष्कर्म
अमृत विचार, बरेली। मुरादाबाद की रहने वाली एक युवती ने सिपाही पर फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर बरेली के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि अब सिपाही शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर …
अमृत विचार, बरेली। मुरादाबाद की रहने वाली एक युवती ने सिपाही पर फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर बरेली के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि अब सिपाही शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने शिकायत मिलने के बाद उसे जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि नवंबर पीलीभीत जिले का रहने वाला एक युवक सहारनपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्ष 2019 में आरोपी ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। इसके बाद दोनों में लंबी बातचीत होने लगी। आरोप है कि 23 फरवरी 2020 को आरोपी सिपाही ने उसे मिलने के लिए बरेली बुलाया। यहां आरोपी उससे शादी करने की बात कहकर उसे एक होटल में ले गया।
आरोप है कि इसी बीच उसने होटल में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह वापस अपनी ड्यूटी पर चला गया। आरोप है कि इसके बाद 20 मार्च को आरोपी ने उसे फिर से बरेली के होटल में बुलाया। इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। 3 अगस्त को आरोपी ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद युवती ने दूसरे नंबर से उसे कॉल की तो उसने शादी की बात से इंकार करते हुए रिलेशनशिप में रहने की बात कहकर फोन काट दिया। सोमवार को युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसएसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
