Bareilly: दिन में तापमान बढ़ने के आसार, मौसम रहेगा गर्म
बरेली, अमृत विचार। जिले का मौसम मार्च में आने वाले दिनों में अपेक्षाकृत गर्म रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार वर्तमान सहित आगामी एक सप्ताह तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं रहेगा, जिसके कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।
वहीं, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रह सकता है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
