T20 World Cup 2026 के ग्रैंड फनाल में ग्लोबल स्टार्स बिखेरेंगे जलवा, ''क्लोजिंग सेरेमनी'' में देखें कौन-कौन करेगा परफॉर्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अहमदाबादः नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार यानी की 8 मार्च 2026 को क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जुडने जा रहा है। जहां ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम 7 बजे से शुरू होगा, लेकिन इससे पहले स्टेडियम में होगा एक धमाकेदार क्लोजिंग सेरेमनी, जहां दुनिया भर के फैंस को संगीत का जादू दिखेगा।

ICC ने जारी की आधिकारिक परफॉर्मर लिस्ट

- ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन – लैटिन पॉप के किंग, जिनके हिट्स जैसे 'Livin' la Vida Loca' दुनिया भर में गूंजते हैं। यह उनका भारत में लंबे समय बाद परफॉर्मेंस होगा।

- देसी म्यूजिक आइकॉन सुखबीर – 'अपनी तो जिंदगानी' जैसे पंजाबी बीट्स से स्टेडियम को थिरकाने वाले।

- फाल्गुनी पाठक – गरबा क्वीन, जिनके 'इंद्राणी' और 'मेरा पिया घर आया' जैसे गाने फैंस को नाचने पर मजबूर करेंगे।

ICC ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "मंच और भी बड़ा हो रहा है! क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन के साथ सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी शामिल होंगे। ग्लोबल हिट्स और देसी धुनों के लिए तैयार हो जाइए – क्रिकेट की सबसे बड़ी रात में ये दिग्गज जलवा बिखेरेंगे!"

टाइमिंग डिटेल्स (IST):

- गेट्स ओपन: दोपहर 3:30 बजे
- परफॉर्मेंस शुरू: शाम 5:30 बजे
- फाइनल मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

भारत का फाइनल तक का सफर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 7 रनों से हराया। यह भारत का लगातार दूसरा टी20 विश्व कप फाइनल है – 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। अब डिफेंडिंग चैंपियन भारत न्यूजीलैंड के मजबूत चुनौती का सामना करेगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम घरेलू मैदान पर ट्रॉफी को रिटेन करेगी। यह शाम सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि संगीत, उत्साह और क्रिकेट फीवर का तड़का होगा। स्टेडियम में लाखों फैंस और दुनिया भर के दर्शक इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेंगे!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म