कोरोना से संक्रमित हुईं रकुलप्रीत सिंह की अपील- ‘मेरे टच में आए सभी लोग कोरोना टेस्ट कराएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। रकुल हैदराबाद में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग कर रहीं थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट करके ये बात बताई है। रकुल ने बताया है कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। रकुल हैदराबाद में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग कर रहीं थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट करके ये बात बताई है।

रकुल ने बताया है कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और साथ ही उन्होंने उन सभी से अपना टेस्ट कराने की अपील की है जो उनसे हाल के दिनों में मिले हैं।

रकुल प्रीत ने ट्वीट कर कहा, “मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है। मुझे अभी ठीक महसूस कर रही हूं और आराम कर रही हूं ताकि जल्द ही फिर से शूटिंग पर वापसी कर सकूं। जिन भी लोगों से मैं मिली हूं उनसे निवेदन है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। शुक्रिया और प्लीज सुरक्षित बने रहें।” सोशल मीडिया पर रकुल का ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 

संबंधित समाचार