आधे रास्ते से क्यों वापस लौटी इंडिगो फ्लाईट, दिल्ली-मैंचेस्टर के लिए भरी थी उड़ान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 033 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अंतिम समय में हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण उसे रास्ते से दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, विमान में 250 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम एशिया में और आसपास के इलाकों में मौजूदा हालात के कारण ऐसा हुआ है। उड़ानों की ट्रैकिंग करने वाली स्वतंत्र एजेंसी फ्लाइट रडार के अनुसार, बोइंग 787-9 विमान ने रविवार-सोमवार की रात 12.43 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान दोपहर बाद 2.07 बजे वापस दिल्ली में उतरा। उसने बताया है कि विमान इथोपिया और एरिट्रिया की सीमा के पास से दिल्ली के लिए वापस मुड़ गया। 

ये भी पढ़ें :
सऊदी अरब में ईरानी हमले में भारतीय नागरिक की मौत, भारतीय दूतावास ने बताई पूरी सच्चाई 

संबंधित समाचार