बाराबंकी: किसानों को पता नहीं और केंद्र पर हो गई धान की तौल, भाकियू का धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ, बाराबंकी। सिद्धौर के भिटौरा लखन धान क्रय केन्द्र पर बिना किसान के धान लाये ही फर्जी तौर पर उसके धान की तौल कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। यह मामला किसी और के साथ नहीं बल्कि भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिला …

हैदरगढ, बाराबंकी। सिद्धौर के भिटौरा लखन धान क्रय केन्द्र पर बिना किसान के धान लाये ही फर्जी तौर पर उसके धान की तौल कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। यह मामला किसी और के साथ नहीं बल्कि भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिला महामंत्री किसान हौसला प्रसाद वर्मा के साथ हुआ है।

हौसला प्रसाद वर्मा का आरोप है कि वह अपने धान की तौल कराने के लिए सिद्धौर ब्लाक के चांदपुर धान क्रय केंद्र पर धान की ट्राली लिए तौल होने का इंतजार करने के साथ ही धान तौल में हो रही खामियों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।

इधर भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र पर फर्जी तरीके से बगैर धान लाए ही उनके धान की तौल हो गई। यह जानकारी होने पर हौसला प्रसाद वर्मा ने उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गड़बड़ी करने वाले भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र प्रभारी पीएन मौर्या के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए मंगलवार को धान क्रय केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे गए। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की ब्लाक अध्यक्ष शान्ति देवी, ब्लाक अध्यक्ष रणविजय सिंह, मुन्नालाल राममदन रावत, सत्यनाम यादव, रामसरन कृष्ण कुमार, राजेश कुमार सहित भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार