लखनऊ में नारी शक्ति का जश्न: समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 70 महिलाओं को मिला 'नारी अस्तित्व सम्मान'

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट और ततसत् सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को उद्यान भवन सभागार में नारी अस्तित्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अस्तित्व की पहचान राष्ट्र का स्वाभिमान के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 70 महिलाओं और विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इस समारोह का आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। नन्हें कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना पर आधारित एक लघु नाटक की प्रस्तुति की गई। जिसने लोगों को भावुक करने के साथ-साथ जागरूक भी किया। बच्चों के इस अभिनय की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने प्रशंसा की।

MUSKAN DIXIT (14)

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, लोक अदालत रायबरेली की जिला जज सुधा और अपर निदेशक पंचायती राज स्वाति गुप्ता की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

इस समारोह में समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश करने वाली डॉ. अनुराधा मणि शुक्ला, जया श्रीवास्तव, मधुमिता, वन्दना सिंह, सीमा सिंह चौहान, विभा सिंह, प्रियंका अश्वनी मिश्रा और अर्चना शुक्ला सहित 70 विभूतियों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार