अग्निवीर भर्ती : संभल और पीलीभीत के जांबाजों ने दिखाया दम, दौड़ में 900 अभ्यर्थियों ने लगाई जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय सेना में सेवा के प्रति युवाओं का जुनून रविवार को जाट रेजिमेंटल सेंटर में एक बार फिर साफ तौर पर देखने को मिला। अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को संभल और पीलीभीत जिले के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। भर्ती स्थल के बाहर तड़के से ही युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) श्रेणी के लिए संभल और पीलीभीत से कुल 900 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। कड़े अनुशासन और सुरक्षा घेरे के बीच आयोजित इस दौड़ में युवाओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 

शारीरिक परीक्षण के विभिन्न चरणों के बाद कुल 630 उम्मीदवार दौड़ और अन्य प्रारंभिक मानकों को सफलतापूर्वक पार करने में सफल रहे। इनको भर्ती प्रक्रिया के अगले पड़ाव में हिस्सा लेने के लिए अनुमति मिल गई है। सभी को सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया गया। जाट सेंटर में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली भर्ती 11 से 23 मार्च तक आयोजित की गई है।

संबंधित समाचार