सेना ने बड़ौदा बैंक के साथ किया ‘सैन्य वेतन’ का समझौता
नई दिल्ली। सैन्य कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय सेना ने सार्वजनिक क्षेत्र के बड़ौदा बैंक के साथ एक समझौता किया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नए बड़ौदा मिलिट्री सैलेरी पैकेज के लिए हुए इस समझौते के तहत सेना के सेवारत और सेवानिवृत कर्मियों को बड़ौदा बैंक की विभिन्न …
नई दिल्ली। सैन्य कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय सेना ने सार्वजनिक क्षेत्र के बड़ौदा बैंक के साथ एक समझौता किया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नए बड़ौदा मिलिट्री सैलेरी पैकेज के लिए हुए इस समझौते के तहत सेना के सेवारत और सेवानिवृत कर्मियों को बड़ौदा बैंक की विभिन्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
समझौते पर सेना के महानिदेशक ( एमपी एंड पीएस ) लेफ्टिनेंट जनरल रवीन खोसला और बड़ौदा बैंक के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खींची ने हस्ताक्षर किए है। इस मौके पर एडज्यूटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता भी मौजूद थे। बड़ौदा बैंक की 8200 से ज्यादा घरेलू शाखाओं और लगभग 20 हजार कर्मचारियों के नेटवर्क के जरिए बैंक की विभिन्न सेवाएं सैन्य कर्मियों को मुहैया कराई जाएंगी।
इसमें निशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुरक्षा, स्थायी कुल दिव्यांगता सुरक्षा , आंशिक दिव्यांगता सुरक्षा के साथ साथ सेवारत सैन्य कर्मियों की मृत्यु की स्थिति में उनके संतानों को उच्चतर शिक्षा सुरक्षा और कन्या विवाह सुरक्षा सहित लाभ दिये जाएगें। इसके अलावा सैन्य कर्मियों को सभी बैंकों के एटीएम से निशुल्क असीमित धनराशि की निकासी , छोटे ऋणों में विभिन्न सेवा शुल्कों में छूट और रियायत , निशुुल्क डिमांड ड्राफ्ट और चेक , लॉकर के किराए में छूट जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं।
