'साड़ी गली' : सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने आयुष्मान खुराना, एक्टर ने खुद शेयर कर बताया खास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना 'साड़ी गली' का नया वर्ज़न सोशल मीडिया पर साझा किया है। आयुष्मान खुराना के संगीत को हमेशा से दर्शकों के दिलों में खास जगह मिली है। उनकी पहली फिल्म विकी डोनर के गीत 'पानी दा रंग' से शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर 'मिट्टी दी खुशबू', 'इक वारी', 'साड़ी गली' जैसे कई लोकप्रिय गीतों तक पहुंचा। 

पिछले कुछ हफ्तों से इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां फैंस आयुष्मान के पुराने गानों को दोबारा सुनते और शेयर करते हुए "आयुष्मान खुराना एरा" को सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई पोस्ट्स में कैप्शन लिखा जा रहा है।"अनुव जैन से पहले हमारे पास आयुष्मान खुराना थे।" इन पोस्ट्स के जरिए यह बताया जा रहा है कि कैसे आयुष्मान के संगीत ने मेनस्ट्रीम में भावनात्मक और एकॉस्टिक स्टोरीटेलिंग की जगह बनाई। 

फैंस के इस ऑर्गेनिक ट्रेंड को देखते हुए आयुष्मान खुराना ने अब अपने सोशल मीडिया पर 'साड़ी गली' का एक नया वर्ज़न साझा किया है। इस वीडियो के जरिए वह अपने संगीत के सफर का जश्न मनाते हुए उस सिंगर-सॉन्गराइटर को फिर से सामने लाते हैं, जिसने पहली बार दर्शकों का दिल जीता था। 'साड़ी गली' का यह नया वर्ज़न उनके शुरुआती हिट गानों से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करता है और यह भी साबित करता है कि सोशल मीडिया के दौर में भी उनके संगीत का श्रोताओं से गहरा जुड़ाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें  :
ऑस्कर मंच पर जेवियर बार्डेम के साथ नजर आई प्रियंका चोपड़ा, दिवंगत हस्तियों की सूची में धर्मेंद्र का नाम नहीं होने से फैंस नाराज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हॉर्मुज संकट पर ट्रंप ने सहयोगियों को लताड़ा: ब्रिटेन-जर्मनी-जापान ने कहा- हम नहीं भेजेंगे जहाज
काशी के ज्योतिष पीठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के भव्य स्वागत की तैयारी, 19 मार्च को होगा सनातनी पंचांग का विमोचन
Bareilly: सीएम छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास,  नाइट स्टे भी है मुमकिन
PMAY 2.0 के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद; मुस्कुराते हुए कहा, फोन चेक कर लीजिए, पैसा आ गया होगा 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुशासन के नए आयाम: आपदा प्रबंधन से नीति मूल्यांकन में एआई की बड़ी भूमिका, जानें क्या बोले विशेषज्ञ