बरेली: नए उद्योगों के लिए 72 घंटे में मिलेगी एनओसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में नए उद्योग लगाने वालों को अब 72 घंटे के भीतर एनओसी जारी की जाएगी। अन्य बाधाओं का भी त्वरित निस्तारण किया जाएगा। नए उद्यमियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ये बातें मंगलवार को आयोजित इंडस्ट्रियल समिट को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहीं। …

अमृत विचार, बरेली। जिले में नए उद्योग लगाने वालों को अब 72 घंटे के भीतर एनओसी जारी की जाएगी। अन्य बाधाओं का भी त्वरित निस्तारण किया जाएगा। नए उद्यमियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ये बातें मंगलवार को आयोजित इंडस्ट्रियल समिट को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहीं।

जिले की अर्थव्यवस्था में सुधार और रोजगार सृजन के मकसद से 100 दिन 100 उद्यम स्थापित करने का अभियान मंगलवार को शुरू हुआ। जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक डा. अरूण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित कई विभागों के अधिकारियों को उद्यम स्थापित करने में आने वाली अड़चनों को दूर करते हुए 72 घंटे में एनओसी समेत अन्य तरह की बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों ने तीन तकनीकी सत्र में औद्योगिक नीतियों और प्रक्रियाओं का प्रस्तुतिकरण किया।

डीएम नितीश कुमार ने कहा कि बरेली इंडस्ट्रियल समिट के माध्यम से जिले को इंडस्ट्रियल हब बनाने व कारोबारियों को सहूलियत देने के प्रयास को धरातल पर उतारने की तैयारी हो चुकी है। सौ दिन में सौ उद्योग लगाने का लक्ष्य तय है। इस मिशन की सफलता से जिले को एक नया औद्योगिक परिवेश मिलेगा और रोजगार के अवसर मिलने पर काफी हद तक बेरोजागारी दूरी होगी।

एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने उद्यमियों को उद्योग लगाने पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं व इसके आवदेन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उद्यमियों को बताया कि धारा 143 वर्तमान में बदलकर 80 हो गई है। इससे उद्यमियों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। अग्निशमन अधिकारी ने कहा विभाग से एनओसी देने से पूर्व इकाई किस जगह पर स्थित है, रास्ते की चौड़ाई, बिल्डिंग की कैटेगरी आदि का निरीक्षण करने के बाद दी जाती है। उन्होंने कहा कि 2018 से ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदक निवेश मित्र पोर्टल और फायर विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।

संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल ने ‘उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अधिनियम-2020’ की जानकरी दी। कहा कि नए एक्ट के बाद उद्यम स्थापित करने के लिए उद्यमियों को कागजी कोरम पूरा करने के लिए अब दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ऑनलाइन फार्म जमा करने के दौरान सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा ने मेगा फूड पार्क से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी 2021 के प्रथम सप्ताह से पार्क के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी ने वन विभाग से दिये जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी दी। नगर निगम, बीडीए और उद्योग विभाग ने भी अपना प्रजेंटेशन दिया। कुल मिलाकर कार्यक्रम में नए उद्यमियों को उद्योग लगाने के बारे में विस्तार से जानकारी देने के अलावा कहां आवेदन करना है। कहां से एनओसी लेना है। कौन-कौन सी योजनाओं को लाभ कैसे मिल सकता है। ऐसी तमाम जानकारी दी गई। इधर, भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया सौ दिन सौ उद्यम स्थापित करने की योजना सराहनीय है। जिलाधिकारी नीतिश कुमार की इस मुहिम से काफी हद तक नये उद्योग स्थापित होंगे। जिले में रोजगार के अवसर मिलने से बेरोजगारी काफी हद तक कम हो जाएगी।

उद्यमों के प्रकरणों पर चर्चा करेंगे नोडल अधिकारी

कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सौ दिन सौ उद्योग स्थापित करने के मिशन की सफलता को संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं, नीतियों और अधिनियमों की पारदर्शिता के साथ जानकारी देने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला उद्योग केंद्र सभागार में राजस्व विभाग की ओर से तैनात नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन को प्रत्येक सप्ताह बुधवार को उद्यमों से संबंधित लंबित प्रकरणों के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार