सलमान और कैटरीना की जोड़ी टाइगर-3 में मचाएगी धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी टाइगर-3 में धूम मचाती नजर आ सकती है। यशराज बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ को लेकर सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर बनाई थी। फिल्म की सफलता के बाद आदित्य चोपड़ा ने सलमान-कैटरीना …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी टाइगर-3 में धूम मचाती नजर आ सकती है। यशराज बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ को लेकर सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर बनाई थी। फिल्म की सफलता के बाद आदित्य चोपड़ा ने सलमान-कैटरीना को लेकर फिल्म का सीक्वल टाइगर जिंदा है बनाई। अब आदित्य चोपड़ा इस फ्रेंचाइजी का तीसरा संस्करण टाइगर 3 बनाने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि टाइगर 3 के लिये तैयारी शुरू हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मार्च 2021 से फ्लोर पर आएगी। इसे 2021 में ही रिलीज की तैयारी भी की जा सकती है। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिर साथ नजर आयेगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे।

संबंधित समाचार