लखनऊ : वन विभाग के कर्मचारियों की समस्या का जल्द होगा समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ही बैठक हो सकती है। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। यह कहना है राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा का। इससे पहले उन्होंने आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव वी.हेकाली झिमोमी से मुलाकात की और कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी दी।

महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध वन विभाग के कर्मचारी संगठनों की विभिन्न मांगों से भी प्रमुख सचिव को अवगत कराया, साथ ही कर्मचारी हित में सार्थक निर्णय किये जाने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि प्रदेश के वन कर्मी पूरी तन्मयता से अपने राजकीय कार्यों का सम्पादन करें।

जिससे प्रदेश सरकार की नीतियों को शत-प्रतिशत फील्ड स्तर पर लागू कराया जा सके। उन्होने संगठन को भी आश्वस्त किया और कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के लिये सरकार पूर्ण रूप से संवेदनशील है व कर्मचारियों के लिये सार्थक कदम उठाये जायेंगे। उन्होने यह भी कहा कि जल्द ही वे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद के साथ सम्बद्ध वन विभाग के संगठनों के साथ बैठक करके उनकी मांगों पर भी विचार कर उन्हें पूरा कराने का कार्य करेंगी।

ये भी पढ़ें  : चैत्र नवरात्र पर बाबा विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान, मुखनिर्मालिका गौरी व विशालाक्षी मंदिर को भेजे गए उपहार 

संबंधित समाचार