ईद को लेकर यूपी में हाई अलर्ट : डीजीपी रखेंगे सीधे लखनऊ से नजर

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार: ईद-उल-फितर के पर्व को देखते हुए प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने धार्मिक स्थलों के आसपास शुक्रवार की देर रात से ही गश्त तेज कर दी गई, वहीं सुरक्षा एजेसियों को चौकन्ना कर दिया गया। शनिवार को नमाज के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में ड्रोन से निगरानी की होगी। उधर, लखनऊ से डीजीपी और अन्य आला अफसर प्रदेश भर की कानून व्यवस्था पर सीधे नजर रखेंगे।

शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व है। इस दौरान सुबह ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जिलों के पुलिस अधिकारी धार्मिक नेताओं के साथ बात कर तय कर लें कि सड़कों पर नमाज नहीं होगी। धार्मिक स्थलों के पास रात को ही पुलिस तैनात कर दी जाएगी। नमाज के दौरान कोई भी जानवर व्यवधान पैदा नहीं कर पाए, इसके लिए पुलिस नगर निगम के कर्मियों के साथ रस्सा लेकर रहेगी। हालांकि सभी पालकों को पहले ही हिदायत दे दी गई है कि वह शनिवार को नमाज के दौरान जानवरों को बाड़ों में बंद रखें।

मंदिरों पर भी कड़ी सुरक्षा

ईद के साथ ही नवरात्र भी चल रहे हैं। ऐसे में साफ तौर पर निर्देश हैं कि मंदिरों पर भी कड़ी सुरक्षा रखी जाए। नवरात्र की पूजा अर्चना में कोई भी रुकावट नहीं आनी चाहिए। कोई भी असामाजिक तत्व गलत फायदा उठाने का प्रयास नहीं करे। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  : ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ महंगा, जोमैटो ने बढ़ायी प्लेटफार्म फीस, जानिए अब हर आर्डर पर देना होगा कितना शुल्क

संबंधित समाचार