Bareilly: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से हिंदू समुदाय में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा के गांव ग्राम मझौआ में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सांप्रदायिक तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में हिंदू समुदाय के विरुद्ध अभद्र भाषा और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

मामले के तूल पकड़ते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' (पूर्व में ट्विटर) पर भी बरेली और यूपी पुलिस को टैग कर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो की जांच और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुट गई है।

संबंधित समाचार