संभल : कार व टेंपो की टक्कर में चार की मौत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

कार्यालय संवाददाता,संभल, अमृत विचार :  धनारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया हैं।

हादसा उधरनपुर गांव के पास शाम करीब छह बजे हुआ। बताया गया कि एक टेंपो चालक करीब 12 सवारियों को लेकर बबराला से बहजोई की ओर जा रहा था, जबकि तेज रफ्तार आर्टिगा कार बहजोई से बबराला की तरफ आ रही थी। कार चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बहजोई के पाठकपुर की मढ़ैया निवासी राजेश, रायपुर कला की रजनी और मानकपुर गांव निवासी  किशोरी के अलावा। एक अन्य महिला की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। घायलों में रजनी के , प्रवेश, सलोनी और कुलदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनके अलावा बहजोई निवासी शौकीन, पाठकपुर की मढ़ैया निवासी रजनीश और अर्टिगा कार में सवार जुनावई थाना क्षेत्र के लहरा नगला श्याम निवासी प्रियांशु और कृपाल भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने घायलों को तत्काल बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सीओ ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की सटीक वजह सामने आ सके। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

संबंधित समाचार