बहराइच में तेंदुए का आतंक :  हमले में महिला घायल, वन विभाग ने गश्त तेज की

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज अंतर्गत दलजीतपुरवा के बाबूपुरवा गांव में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है, जबकि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी तेज कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमा देवी निवासी दलजीतपुरवा थाना खैरीघाट सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं।

इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसे देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल मोतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। 

सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आनंद के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग के मोतीपुर रेंजर सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सघन निगरानी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि तेंदुए की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार भय का माहौल बना रहता है।

ये भी पढ़ें  :
जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण : CM योगी ने लिया जायजा, पीएम मोदी करेंगे कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण व एमआरओ का शिलान्यास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म