कानपुर में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे पिता पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर में एक सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर रात गोवा गार्डन में एक आवासीय अपार्टमेंट परिसर में हुई, जहां तीन कर्मचारी- जावेद (45), उसका बेटा आकिब (25) और दामाद इरफान आधी रात के आसपास सफाई के काम के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे। 

पुलिस के अनुसार, तीनों ने सफाई का एक दौर पूरा कर लिया था और सुरक्षित रूप से टैंक से बाहर निकल गए। हालांकि, देर रात करीब दो बजे दूसरे प्रयास के दौरान, जावेद और आकिब काफी अंदर चले गए और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान इरफ़ान को चक्कर आने लगा, वह बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसने तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन पर फोन करके अधिकारियों को सूचना दी। 

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे तक बचाव अभियान संचालित किया। उन्हें बुधवार तड़के बाहर निकाला गया और लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जावेद और आकिब को मृत घोषित कर दिया। ये लोग कर्नलगंज इलाके के रहने वाले थे। 

सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) आशुतोष कुमार और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। सहायक पुलिस आयुक्त कुमार ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मौत जहरीली गैसों के कारण हुई । जांच की जा रही है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।" उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BCCI मीटिंग : इंपैक्ट प्लेयर नियम पर आईपीएल के अधिकतर कप्तानों ने जताई आपत्ति ! जानिए क्या बोला बीसीसीआई
गौ-संरक्षण कार्यों में बरती लापरवाही, तो होगी सख्त कार्रवाई, जानें अफसरों से ऐसा क्यों बोले मंत्री धर्मपाल
नर्सिंग शिक्षा को लेकर एबीवीएमयू का जपाइगो इंडिया से करार, 20 हजार छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, जानें कितनें कॉलेज होंगे शामिल
Bareilly : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एआई पॉलिसी-2026 को मंजूरी, 20 हजार घटाई एमटेक की फीस 
सरकार ने होटलों और रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर लगाई रोक, कहा- उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई