Uttrakhand: मौसम हुआ साफ तो पारा हुआ 30 डिग्री पार...दोपहर में होने लगी हल्की गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम साफ होते ही हल्द्वानी में पारा 30 डिग्री पार चला गया। यही हाल अन्य मैदानी इलाकों का भी है। वहां भी दोपहर के समय हल्की गर्मी पड़ी।

जारी आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री रहा, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 20.2 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज हुआ।

 

संबंधित समाचार