Uttrakhand: नैनीताल में हुई हल्की रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना...सारे दिन चलीं तेज हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में शुक्रवार को हल्की रिमझिम बारिश हुई। धूप छांव के साथ मौसम ने कई रंग दिखाए। तेज हवाएं पूरे दिन आवेश में रही। सुबह के समय मौसम तेज हवाओं के साथ सुहावना बना रहा। चटक धूप भी कुछ देर खिली रही।

दिन में बादलों का आना जाना जारी रहा, जिन्हें तेज हवाओं ने टिकने नहीं दिया। अलबत्ता धूप में गर्मी का एहसास हुआ तो शाम की हवा में खासी ठंड महसूस हुई। दोपहर दो बजे बारिश शुरू हो गई। वर्षा बहुत अधिक तो नहीं हुई, लेकिन हवा के साथ होने के कारण छाता का बस नहीं चल पाया।

वर्षा थमने के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। इधर मौसम विभाग देहरादून के अनुसार इन दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। जिसका नैनीताल में हल्की बारिश के साथ असर रहा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

संबंधित समाचार