इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन आज से, देशभर के 650 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ/नोएडा, अमृत विचार: केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता, इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26, का भव्य आयोजन रविवार को ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अद्वितीय मंच है। उप्र. सरकार ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

द्विवार्षिक प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 650 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता कुल 63 विभिन्न कौशलों (स्किल्स) में आयोजित होगी, जिसमें रोबोटिक्स, ग्रीन स्किल्स और भविष्य के रोजगार जैसे विषयों पर विशेष सत्र भी शामिल हैं। उद्घाटन समारोह 29 मार्च को दोपहर 3 से 5 बजे तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल तक इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल 9 से 12 में आयोजित होगी, जबकि समापन समारोह 2 अप्रैल को हॉल नौ में होगा।

संबंधित समाचार